पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने पहली बार साइकिलों पर उतरे रोटेरियंस

लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार जिले के रोटेरियंस शहर की सड़कों पर साइकिलों पर उतरे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:47 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने पहली बार साइकिलों पर उतरे रोटेरियंस
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने पहली बार साइकिलों पर उतरे रोटेरियंस

जागरण संवाददाता, जालंधर : लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार जिले के रोटेरियंस शहर की सड़कों पर साइकिलों पर उतरे। इसमें उद्योगपतियों से लेकर व्यापारी, वकीलों से लेकर सीए व महिला सदस्यों से लेकर डाक्टर शामिल हुए। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के अंतर्गत पड़ते जालंधर जोन के तहत आती सभी क्लबों के शिष्टमंडल इस साइकिल रैली साइक्लोथान में शामिल हुए।

माडल टाउन शिवानी पार्क से शुरू हुई रोटेरियंस की रैली मसंद चौक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक, संविधान चौक, एपीजे कालेज चौक व चुनमुन चौक सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस माडल टाउन के शिवानी पार्क में संपन्न हुई। रैली को रोटरी क्लब 3070 के जिला गवर्नर डा. यूएस घई ने झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वयंसेवी संस्था रोटरी क्लब की तरफ से पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया है। इसके लिए सभी क्लब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक गंभीर विषय है। जिस पर व्यापक स्तर पर मंथन किए जाने की जरूरत है। रोटरी क्लब जालंधर सिटी के अध्यक्ष राजेश बाहरी ने कहा कि क्लब के नए वर्ष के पहले दिन ही पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। इस मौके पर लोगों को बूटा प्रसाद के तहत पौधे वितरित किए गए।

इस मौके पर जगबीर बराड़, पार्षद अरुणा अरोड़ा व राजीव दुग्गल के अलावा क्लब के पूर्व गवर्नर डा. एसपीएस ग्रोवर, बृजेश सिघल, जोनल चेयरमैन कुलवंत सिंह, डा. नरिदंरपाल सिंह, हरमिदंर सिंह सिडाना, राज कुमार, रमन भल्ला, सिमरन सचदेवा, राकेश बाहरी, रोटरी क्लब जालंदर ईस्ट के प्रधान प्रदीप विग, सचिव नितिन शर्मा, रणदीप सिंह, उमित संधू, दीपक अग्रवाल, गगन मल्होत्रा, नरिदंर मेहता, कुलविदंर बेदी, सुप्रीत सिंह, प्रवीण गांधी, गौतम मल्होत्रा, चंद्र सरीन, सुरजीत सिंह, संजय सरीन, संजीव सेठी, सुमितपाल सिंह, अजय धवन, गगन लूथरा, जगजीत सिंह, जीएस खालसा, मनदीप जुनेजा, जसबीर सिंह, अमृतपाल सिंह लूथरा, अभिषेक चौधरी, जतिदंर जसवाल व रणबीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी