साइक्लिस्ट हनी भिडर फिर बने चैंपियन

हनी ने साइकिल रेस मुकाबलों में पुरस्कार पाकर भारत में पहला स्थान पाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:22 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:22 AM (IST)
साइक्लिस्ट हनी भिडर फिर बने चैंपियन
साइक्लिस्ट हनी भिडर फिर बने चैंपियन

जालंधर : साइकिल चलाने में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके अमनप्रीत सिंह उर्फ हनी भिडर ने साइक्लिस्ट की राष्ट्रीय संस्था स्ट्रावा की तरफ से जून में आयोजित अलग-अलग साइकिल रेस मुकाबलों में पुरस्कार पाकर भारत में पहला स्थान पाया। वहीं, उन्होंने स्ट्रावा इंडियन के मुकाबले में लगातार तीसरे साल पहला स्थान पाकर चैंपियन होने का सम्मान पाया। इस संबंधी बातचीत करते हॉक राइडर्स क्लब जालंधर के प्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि हनी भिडर अब तक 70,000 किलोमीटर के लगभग साइकिल चला चुके हैं और एक दिन में 375 किलोमीटर साइकिल चलाकर सबसे लंबी साइकिल राइड जीतने का सम्मान भी पा चुके हैं। ये हैं भिंडर की उपलब्धियां

2015 में साइक्लिग करने वाले हनी भिडर ने नोयडारेंडोन्यू्अर्स की तरफ से करवाए गए 1400 किलोमीटर ब्रीवेट मुकाबले में दो बार जीत अपने नाम की हुई है। इसके अलावा 2018 में हाक राइडर्स जालंधर द्वारा करवाए गए 1000 किलोमीटर ब्रीवेट मुकाबले में भी पहला स्थान हासिल किया था। केएमवी के पर्यावरण संभाल के प्रयासों को जल शक्ति मंत्रालय ने सराहा

जागरण संवाददाता, जालंधर : केएमवी को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से पर्यावरण संभाल के लिए किए गए कार्यों की बदौलत सम्मानित किया गया। जून महीने की ई-मैग्जीन में मंत्रालय ने कहा है कि केएमवी 20वीं सदी की शुरुआत से ही नारी सशक्तिकरण और शिक्षा में अग्रणीय संस्था रही है। इसके साथ ही मंत्रालय ने संस्था द्वारा पर्यावरण की संभाल के लिए आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों व पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा कालेज में शुरू की गई पानी बचाओ मुहिम का नाम भी शामिल है। एमए इकनॉमिक्स की छात्रा द्वारा लिखी गई कविता भी मैग्जीन में शामिल की गई है। प्रिसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस उपलब्धि के लिए छात्राओं, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डा. मधुमीत, ज्योलॉजी विभाग की अध्यक्ष साधना टंडन, सुफालिका के प्रयासों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी