साइकिल रैली का जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर में स्वागत

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:08 PM (IST)
साइकिल रैली का जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर में स्वागत
साइकिल रैली का जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर में स्वागत

दीपक कुमार, करतारपुर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया रहा है। इस क्रम में केंद्रीय सशस्त्र बलों और असम राइफल्स द्वारा देश में 75 साईकिल रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैलियां देश के विभिन्न क्षेत्रों से निकल रही हैं और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट नई दिल्ली में यात्रा का समापन करेंगी। दिल्ली से चलकर अमृतसर से होते हुए साइकिल यात्रा शनिवार को करतारपुर पहुंची और जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर में डीआइजी हरजिदर सिंह की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइकिल यात्रा भाग ले रहे जवानों का भव्य स्वागत किया गया। करतारपुर पहुंचने पर साइकिल रैली का स्वागत मूलचंद पंवार, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमोत्तर सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया गया। उनके साथ डीआइजी हरजिदर सिंह भी मौजूद थे।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जवानों एवं केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर सारा माहौल देश में बना दिया और इस दौरान भंगड़ा, गिद्दा, एवं बच्चों द्वारा नृत्य पेश कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से जिससे माहौल देशभक्ति से रंग रंग गया। सीआरपीएफ के पाइप बैंड ने देश भक्ति धुन लगाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम करतारपुर में अमर शहीदों की शहादत में स्थापित जंग-ए-आजादी मेमोरियल पहुंचे अधिकारियों ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्य अतिथि मूलचंद पंवार, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमोत्तर सेक्टर ने आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइकिल रैली के प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सराय खास के डीआइजी हरजिदर सिंह, उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर ने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य नवभारत के निर्माण की यात्रा को प्रदर्शित करना है।

रविवार सुबह साइकिल रैली ग्रुप केंद्र से अपने अगले पड़ाव राजघाट के लिए रवाना होगी जो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर राजघाट दिल्ली पहुंचेगी। कार्यक्रम में साइकिल रैली के संयोजक भानू प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र जम्मू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कबीर सरीन, उप कमाण्डेंट ने सम्मिलित मुख्यातिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जवानों के परिवारिक सदस्य एवं जवान एवं अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी