जालंधर में विश्व कैंसर दिवस पर निकाली साइकिल रैली, सिविल सर्जन बोले- व्यायाम से बीमारियों से बचाव संभव

जालंधर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं हॉट्स राइडर्स ग्रुप के सदस्य ने साइकिलिंग कर शहर में लोगों को कैंसर जागरूकता का संदेश दिया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:47 AM (IST)
जालंधर में विश्व कैंसर दिवस पर निकाली साइकिल रैली, सिविल सर्जन बोले- व्यायाम से बीमारियों से बचाव संभव
जालंधर में साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह।

जालंधर, जेएनएन। सुबह की सैर, साइकिलिंग, योग तथा व्यायाम से अनेक बीमारियों से शरीर पर होने वाले हमले से बचाव संभव है। कैंसर जैसी घातक बीमारियों को भी व्यायाम से टाला जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को सुबह सिविल सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह ने विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले कहीं। उन्होंने कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को दरकिनार नहीं करना चाहिए। इलाज में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

लक्षणों के शुरुआती दौर में ही जांच करवाने के बाद इलाज से कैंसर को मात देना संभव है। वही उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क, आपस में 2 गज की दूरी, बार-बार हाथ धोने की अपील की। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉक्टर रमन गुप्ता ने कहा कि तंबाकू सेवन मुंह के कैंसर का एक बड़ा कारण है। मुंह में होने वाले घाव को गंभीरता से लें और उसकी जांच करवा इलाज करवाने से बीमारी से निजात पाना संभव है। यह कैंसर के शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। हॉट्स राइडर्स ग्रुप के सदस्य ने साइकिलिंग कर शहर में लोगों को कैंसर जागरूकता का संदेश दिया।

साइकिल रैली सिविल सर्जन ऑफिस से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, अंबेडकर चौक, गुरु नानक मिशन चौक, श्री गुरु अमरदास चौक, मॉडल टाउन मार्केट, शिवानी पार्क, एपीजे कॉलेज, संविधान चौक, भगवान श्रीराम चौक, वाल्मीकि चौक से होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में संपन्न हुई।

इस मौके पर राकेश सिंह, रोहित शर्मा, राहुल सेठी, दिनेश हांडा, रितेश हांडा, लक्ष्य, अनिल कुमार, अनमोल, रीमा हंडा, विनीता शर्मा, दिशा सचदेवा, सिमरन अरोड़ा, विनस तथा यशिक के अलावा ग्रुप के अन्य सदस्य तथा सेहत विभाग के मुलाजिम मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी