जालंधर में जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत डिप्टी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े फायर किए 8 से 10 राउंड

रविवार को गाजी गुल्ला चौक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां कार में आए बदमाशों ने बाइक पर जा रहे जिला कांग्रेस देहात के पूर्व अध्यक्ष सुखमीत डिप्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सुखमीत को सत्यम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:05 PM (IST)
जालंधर में जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत डिप्टी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े फायर किए 8 से 10 राउंड
जालंधर के गाजी गुल्ला चौक में रविवार दोपहर बाद युवक पर गोली चलाई गई है।

जालंधर, जेएनएन। रविवार दोपहर बाद शहर का गाजी गुल्ला चौक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने पूर्व पार्षद और जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर 8 से 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। 

घटना उस वक्त हुई जब सुखमीत सिंह डिप्टी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गाजीगुल्ला चौक पर स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से गोलियों के 8 खोल मिले हैं। सुखमीत को सत्यम अस्पताल ले जाया गया था।

मिक्की अपहरण कांड में जेल जा चुके हैं सुखमीत

रविवार दोपहर बाद गाजी गुल्ला चौक पर जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर एकत्र भीड़। 

बता दें कि सुखमीत डिप्टी कांग्रेस के पार्षद भी रहे हैं। जालंधर के बहुचर्चित कॉलोनाइजर के बेटे मिक्की के अपहरण कांड में सुखमीत को जेल हुई थी। 

यह भी पढ़ें - ये है तीन पत्नियों वाला शातिर युवक, एक पत्नी जार्जिया में, दूसरी चंडीगढ़ व तीसरी मोगा में, पुलिस मेहरबान

यह भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद पंजाब में गरमाई सियासत, पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप के नाम पर छिड़ी चर्चा

chat bot
आपका साथी