आटो चोरों ने चुराए थे कई वाहन , पुलिस ढूंढ रही

थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने कई और वाहन भी चोरी किए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 07:42 PM (IST)
आटो चोरों ने चुराए थे कई वाहन , पुलिस ढूंढ रही
आटो चोरों ने चुराए थे कई वाहन , पुलिस ढूंढ रही

संवाद सहयोगी, जालंधर : थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने कई और वाहन भी चोरी किए थे। वह वाहन शहर के कई लोगों को बेचे गए थे। अब पुलिस चोरी के बाकी वाहनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है और चोरी के वाहन खरीदने वालों को भी ढूंढ रही है। वीरवार को थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने आटो चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान आदमपुर निवासी हरजिदर सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी दीपक और संतोखपुरा निवासी रोहित के रूप में हुई थी। इनके पास से चोरी किए हुए आटो भी बरामद हुए थे। थाना प्रभारी रूपिदर सिंह ने बताया था कि न्यू संतोखपुरा में रहने वाले अमरजीत सिंह ने एएसआइ किशोर कुमार के पास शिकायत दी थी कि उसका आटो किसी ने चोरी कर लिया है। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था कि आरोपित आटो में आए और आटो को पीछे बांधकर ले गए। एएसआइ किशोर कुमार ने शिकायत के बाद जांच की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से आटो बरामद कर लिए थे। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को और भी कई वाहन बरामद होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी