पंजाबी गायक पैरोल पर आकर बेचने लगा हेरोइन

स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम में हेरोइन की सप्लाई करने आए पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान ऋषि नगर मोहल्ला गोराया निवासी अश्विनी कुमार (34) के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM (IST)
पंजाबी गायक पैरोल पर आकर बेचने लगा हेरोइन
पंजाबी गायक पैरोल पर आकर बेचने लगा हेरोइन

संवाद सहयोगी, जालंधर : स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम में हेरोइन की सप्लाई करने आए पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान ऋषि नगर मोहल्ला गोराया निवासी अश्विनी कुमार (34) के रूप में हुई है। अश्विनी कुमार को 2015 में दिल्ली की स्पेशल सेल ने 500 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वो पांच साल जेल में रहा और अब वो पैरोल पर आया था। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने मिशन कंपाउंड के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान शक के आधार पर अश्विनी कुमार को काबू किया तो उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपित आठवीं पास है और कारपेंटर का काम करता था। बाद में ऐश ढंडा के नाम से आर्केस्ट्रा खोला और खुद गाना गाने लगा। इस दौरान झगड़े करने लगा और फिर आर्थिक तंगी के चलते नशा तस्कर बन गया। डीसीपी गुरमीत ने बताया कि आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह नशे की सप्लाई कहां से लाता था और किस किसको देता था।

chat bot
आपका साथी