25 लाख की एफडी न मिली तो दिव्यांग को घर से निकाला, पति पर केस दर्ज

जालंधर में तैनात एक बैंक के प्रोबेशनरी अफसर (पीओ) की दिव्यांग पत्नी ने उसके ऊपर दहेज के लिए ताने मारने और दूसरी महिला से नाजायज रिश्ते होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे ताने मारता था और अलग-अलग नाम रखकर उसे चिढ़ाता था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:57 PM (IST)
25 लाख की एफडी न मिली तो दिव्यांग को घर से निकाला, पति पर केस दर्ज
25 लाख की एफडी न मिली तो दिव्यांग को घर से निकाला, पति पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर में तैनात एक बैंक के प्रोबेशनरी अफसर (पीओ) की दिव्यांग पत्नी ने उसके ऊपर दहेज के लिए ताने मारने और दूसरी महिला से नाजायज रिश्ते होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे ताने मारता था और अलग-अलग नाम रखकर उसे चिढ़ाता था। वहीं मामले की शिकायत के बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में महिला थाने में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता के सास-ससुर और ननदों को क्लीन चिट दे दी गई है।

-------

मूक बधिर है पीड़ित महिला

पुलिस को दी शिकायत में नवी बारादरी निवासी महिला ने बताया कि वह बचपन से ही गूंगी-बहरी है। उसका रिश्ता करीब दो साल पहले बैंक में पीओ पद पर तैनात टैगोर नगर निवासी ईशान गुप्ता से हुआ था। इस शादी में लड़की के घर वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च भी किया था। लेकिन शादी के बाद जब आरोपित पति को पता चला कि महिला के माता-पिता ने उसके नाम पर 25 लाख की एफडी कराई है तो वह महिला पर अपने घरवालों से एफडी मांगने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए उसे ताने भी मारे जाने लगे।

--------

महिला का आरोप- पति के किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंध

विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के किसी और महिला के साथ नाजायज रिश्ते हैं। इसके चलते शादी के करीब दो साल बीत जाने पर भी पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वहीं दूसरी महिला से अवैध संबंध से संबंधित वाट्सएप चैट का स्क्रीनशाट महिला ने पुलिस को सौंपा है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति उससे 25 लाख की एफडी की मांग करता था। मांगें पूरी न होने पर बीती फरवरी में उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं आरोपित पति की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी