युवती को फंदा लगाने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित पर केस

शिव नगर में रहने वाली एक युवती को आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर करने वाले युवक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:06 PM (IST)
युवती को फंदा लगाने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित पर केस
युवती को फंदा लगाने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित पर केस

संवाद सहयोगी, जालंधर : शिव नगर में रहने वाली एक युवती को आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर करने वाले युवक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 11 तारीख को शिव नगर में रहने वाली एक युवती ने एक सनकी युवक से परेशान होकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा और तुरंत ही उतार लिया था। लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लड़की के पास से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने लिखा था कि गोपी नाम का युवक उसे तंग परेशान कर रहा है। इसके बाद से पुलिस उसका बयान लेने के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी। मंगलवार को लड़की के बयान के बाद पुलिस ने वरिदर उर्फ गोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

----

लड़की ने कहा था कि उसके घर के बाहर फेंके जाते हैं पत्थर

लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा था कि गोपी उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। कभी उसके घर पर पत्थर फेंके जाते हैं, कभी उसके घर के बाहर जोर-जोर से चीखें मारते हैं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी