Coronavirus Vaccination in Jalandharः जालंधर में सिविल अस्पताल के स्टाफ के सदस्यों ने की पहले वैक्सीन लगवाने की पेशकश

Coronavirus Vaccination in Jalandhar जालंधर में आज सेहत विभाग के हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. परमिंदर कौर ने कहा कि सिविल अस्पताल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए पांच सदस्यों ने सहमति व्यक्त की है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:41 AM (IST)
Coronavirus Vaccination in Jalandharः जालंधर में सिविल अस्पताल के स्टाफ के सदस्यों ने की पहले वैक्सीन लगवाने की पेशकश
जालंधर में सिविल अस्पताल के पांच हेल्थ वर्करों ने कोरोना वैक्सीन लगाने की पेशकश की है।

जालंधर, जेएनएन। Coronavirus Vaccination in Jalandhar जालंधर में आज सेहत विभाग के हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. परमिंदर कौर ने कहा कि सिविल अस्पताल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए पांच सदस्यों ने सहमति व्यक्त की है। एंस्थीसिया विभाग के प्रभारी डा. परमजीत सिंह का कहना है कि वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचेंगे।

देश के वैज्ञानिकों ने सबसे गहन जांच पड़ताल और खोज के बाद वैक्सीन तैयार की है। यह बिल्कुल सुरक्षित है। इससे डरने की जरूरत नही है। वह पिछले दस माह से बिना कोई छुट्टी के कोरोना मरीजों के बीच रह कर उनका इलाज कर रहे है। अब सबसे पहले वैक्सीन लगवाने भी आगे आएंगे। डा. इंदू ने बताया कि उन्होंने भी सबसे कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में शामिल होगाी। वैक्सीन के बार में गहन पड़ताल करने के बाद यह सुरक्षित पाई गई है।

हर दिन बदल रही सेहत विभाग की नीति
-मंगलवार को जिले 29 सेंटरों वैक्सीन लगाने की थी योजना।

-बुधवार को पांच सेंटरों में वैक्सीन लगाने की आई नीति। इनमें तीन सरकारी व दो निजी सेंटर। श्रीमन अस्पताल, एसजीएल अस्पताल ,सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर तथा अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां।
-वीरवार को तीन सेंटर। एक निजी और दो सरकारी सेंटरों में वैक्सीन लगाने का फैसला। पिम्स, सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर।

-शुक्रवार को तीनों सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाने का फरमान। सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर तथा अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी