जालंधर में नहर किनारे कूड़े के डंप पर भड़के पार्षद पति बलबीर अंगुराल, धरने की चेतावनी

जालंधर में कूड़े की व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार सवालों के घेरे में है। अब वार्ड नंबर-75 की पार्षद अनिता अंगुराल के पति बलबीर अंगुराल ने नगर किनारे कूड़े के डंप पर विरोध जताया है। उन्होंने निगम के खिलाफ धरने की चेतावनी भी दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM (IST)
जालंधर में नहर किनारे कूड़े के डंप पर भड़के पार्षद पति बलबीर अंगुराल, धरने की चेतावनी
नहर के किनारे कूड़ा गिराने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक है।

जालंधर, जेएनएन। नहर के किनारे नाहला के पुल के पास सड़क पर ही बने कूड़े के डंप पर वार्ड नंबर-75 की पार्षद अनिता अंगुराल के पति बलबीर अंगुराल ने विरोध जताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम ने डंप को खत्म न किया तो वह डंप के सामने ही धरना देने को मजबूर होंगे।

पार्षद पति ने कहा कि नहर के किनारे कूड़ा गिराने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक है। इसके बावजूद भी यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यहां कूड़ा फेंकना बंद न किया गया तो हम नगर निगम के हेल्थ डिपार्टमेंट के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर कई इलाकों का कूड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड क्षेत्र में सफाई सेवक भी नहीं है और बार-बार नगर निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

नगर निगम और नहरी विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मॉनिटरिंग कमेटी को यह रिपोर्ट दी हुई है कि नहर के किनारे कहीं भी कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। इसके बावजूद भी नहर और नाले के किनारे कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नहर के अंदर भी लोग धार्मिक चिन्ह और कूड़ा फेंकने से पीछे नहीं हट रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी