निगम यूनियनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की अगुआई में यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:19 PM (IST)
निगम यूनियनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
निगम यूनियनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

जागरण संवाददाता, जालंधर

पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की अगुआई में नगर निगमों, नगर कौंसिलों, नगर पंचायतों और सरकारी संस्थाओं के मुलाजिम 23 जून को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पटियाला स्थित मोती महल घेरेंगे। मुलाजिमों की मांगों संबंधी बुलाई गई मीटिग में पंजाब भर से यूनियन नेता पहुंचे।

नगर निगम परिसर में हुई मीटिग में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ अब बड़े संघर्ष का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह साढ़े चार साल से सत्ता सुख भोग रहे हैं, लेकिन मुलाजिमों के हित में कोई भी फैसला नहीं दिया। मुलाजिमों का शोषण किया जा रहा है। ग्रेवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनते ही सब वादे भूल गए। पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से दर्जा चार मुलाजिम कई परेशानियों का सामना करना कर रहे हैं। पिछले पांच साल से पंजाब में हड़ताल का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निगमों, कौंसिलों में सफाई सेवकों, सीवरमैनों की पक्की भर्ती, सफाई सेवकों को ड्राइवर पद पर प्रमोट करना, दर्जा चार कर्मचारियों को बेसिक पे के हिसाब से पूरा वेतन देना, पुरानी पेंशन को बहाल करना और जेबी आपरेटरों को पक्का करने की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। चंदन ग्रेवाल ने कहा यह साफ है कि कांग्रेस सिर्फ मुलाजिम विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोधी भी है, इसलिए सभी मुलाजिम 23 जून को मुख्यमंत्री के निजी निवास मोती महल का घेराव करने के लिए पटियाला पहुंचेंगे। मौके पर अशोक कुमार बिट्टू, राम मोहन, राम चरण, सुरेंद्र टोनी, नरेश कुमार, प्रेमपाल, किरण चौधरी, राजेंद्र कुमार, जसविदर, रोशन लाल सोनी, सिकंदर, शुभम सहोता, रमन कुमार, रमेश कुमार, गुलशन, भट्टी, अजय यादव, अशोक वीर, विनोद गिल, शम्मी लूथर, देव आनंद, मनीष बाबा, अरुण कल्याण, हीरो सभरवाल, बंटी थापर, राजहंस मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी