Coronavirus Vaccination : जालंधर में धीमी पड़ी कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की रफ्तार, आज यहां होगा टीकाकरण

जालंधर में त्योहारों के सीजन के चलते कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि 90 हजार के करीब कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज पड़ी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:36 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:36 AM (IST)
Coronavirus Vaccination : जालंधर में धीमी पड़ी कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की रफ्तार, आज यहां होगा टीकाकरण
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर वैक्सीन लगेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में त्योहारों के सीजन के चलते कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे। शुक्रवार को जिले में 145 सेंटरों पर 6700 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल और सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। इसके अलावा आधा दर्जन के करीब निजी संस्थाओं की ओर से भी कैंप लगाए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि 90 हजार के करीब कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज पड़ी है।

आज यहां लगेगी वैक्सीन

लवली मार्बल एंड सेनीटेशन, अलाएंस क्लब जालंधर, गलेक्सी हांडा, डीएस हांडा आटो वर्ल्ड गुरु गो¨बद सिंह एवेन्यू, जनकल्याण सोशल वेल्फेयर सोसायटी कल्याण भवन अजीत नगर, राम मंदिर गली नंबर 17 व स्पीडवेज टायर्स सुच्ची पिंड बाईपास।

बुजुर्ग सहित दो पाजिटिव

शुक्रवार को एक बुजुर्ग सहित दो लोग कोरोना की चपेट में आए। दोनों सेना के अस्पताल से रिपोर्ट हुए है। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। तीन स्वस्थ हुए।

100 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाना सरकार की उपलब्धि: अरोड़ा

जागरण संवाददाता, जालंधर : देश के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ स्वदेशी वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध करवाना उपलब्धि है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि इससे पूरे विश्व में आत्मनिर्भर भारत बनने का अच्छा संदेश गया है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण हो पाया है। इसको लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर की अध्यक्षता व भाजपा प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा के नेतृत्व में आस्था अस्पताल जीटीबी नगर में डा. अनुराग अरोड़ा व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल सूरी, रु¨पदर सिंह कुमार, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-  Surjeet Hockey Tournament : इंडियन रेलवे व पीएनबी को लगाना होगा जोर, सिर्फ एक-एक बार जीता खिताब

chat bot
आपका साथी