जालंधर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के इंतजार में इंडस्ट्री, विभाग के अधिकारियों ने कहा- प्रशासन से करें संपर्क

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर इंडस्ट्री गंभीर दिख रही है। अब दूसरी डोज का समय नजदीक आ गया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग जिला उद्योग विभाग के पास कैंप लगवाने के लिए पहुंच रहे है। विभाग उन्हें जिला प्रशासन से संपर्क बनाने के लिए कह रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:26 PM (IST)
जालंधर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के इंतजार में इंडस्ट्री, विभाग के अधिकारियों ने कहा- प्रशासन से करें संपर्क
जालंधर में इस समय इंडस्ट्री कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के इंतजार में है।

जालंधर [कमल किशोर]। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर इंडस्ट्री गंभीर दिख रही है। इंडस्ट्री ने सेहत विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न इंडस्ट्री में कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्टाफ व श्रमिकों को वैक्सीन लगवाई थी। अब दूसरी डोज का समय नजदीक आ गया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग जिला उद्योग विभाग के पास कैंप लगवाने के लिए पहुंच रहे है।  विभाग उन्हें  जिला प्रशासन से संपर्क बनाने के लिए कह रहे है। विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी आक्सीजन सप्लाई पर लगा रखी है। विभाग अब अस्पतालों को कितनी आक्सीजन सप्लाई हो रही है, कितने सिलेंडर लग रहे है, उनकी जानकारी रख रहा है। उद्यमियों का कहना है कि विभाग के पास दूसरी डोज के लिए कैंप लगाने संबंधी पहुंचे थे। विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन से संपर्क बनाने के लिए कहा है। इंडस्ट्री जल्द जिला प्रशासन के समक्ष बात रखेंगे।

जिला उद्योग विभाग को कैंप लगाने संबंधी देनी होती थी जानकारी
पहले इंडस्ट्री जिला उद्योग विभाग को कैंप लगाने संबंधी जानकारी देता था। विभाग कैंप लगाने संबंधी जानकारी प्रशासन को भेज देता था। प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद उक्त इंडस्ट्री में कैंप लग जाता था। प्रशासन की ओर से फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रीयल एस्टेट, इंडस्ट्री एरिया, गदईपुर में कैंप लग चुके है।

इतने लग चुके है कैंप
इंडस्ट्री का कहना है कि फोकल प्वाइंट में 25, गदईपुर में 15, स्पोर्ट्स सर्जिकल में 6. इंडस्ट्रीयल एस्टेट में 5, इंडस्ट्री एरिया में छह कैंप लग चुके है। इंडस्ट्री में 80 प्रतिशत श्रमिक व स्टाफ सदस्य 18 वर्ष से अधिक आयु वाले काम कर रहे है।


दूसरी डोज लगवाने का समय नजदीक आ रहा है: सग्गू
फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू ने कहा कि दूसरी डोज लगवाने का समय नजदीक आ रहा है। प्रशासन को इंडस्ट्री परिसर में कैंप लगाकर श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों को वैक्सीन लगनी चाहिए। जिला उद्योग विभाग के पास कैंप लगवाने संबंधी पहुंचे थे लेकिन अधिकारियों ने प्रशासन से संपर्क बनाने के लिए कह दिया। वैक्सीन की कमी होने के कारण भी कैंप नहीं लगाया जा रहा है।

जल्द प्रशासन से मिलकर कैंप लगाने के लिए कहेंगे : भसीन
उद्योग नगर मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर भसीन ने कहा कि इंडस्ट्री दूसरी डोज के इंतजार में है। कैंप की अनुमति लेने के लिए जिला उद्योग विभाग प्रशासन से संपर्क करने के लिए कह रहे है। पहले कैंप की सूचना विभाग को दी जाती थी। जल्द प्रशासन से मिलकर कैंप लगाने के लिए कहेंगे।

chat bot
आपका साथी