शहीदी स्मारक जाने वाले 34 पुलिस के जवानों के हुए कोरोना टेस्ट

सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर को पंजाब पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:51 PM (IST)
शहीदी स्मारक जाने वाले 34 पुलिस के जवानों के हुए कोरोना टेस्ट
शहीदी स्मारक जाने वाले 34 पुलिस के जवानों के हुए कोरोना टेस्ट

जागरण संवाददाता, जालंधर : सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर को पंजाब पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी पहुंची। पुलिस के 35 जवान एक साथ सिविल अस्पताल की ओपीडी से जच्चा बच्चा सेंटर की तरफ जा रहे थे। इन्हें देखकर अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज व उनके परिजनों के अलावा स्टाफ के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग उनके पीछे-पीछे जाना शुरू हो गए। जवान अस्पताल के पिछले गेट के पास पहुंचे और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। इतने में पता चला की सभी जवान कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए आए। इसके बाद लोगों व स्टाफ के सदस्यों ने राहत की सांस ली। कोरोना सैंपलिग सेंटर के प्रभारी डा. विनीत दलाल ने कहा कि पीएपी से 34 जवान आए थे। उन्हें 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में बने शहीदी स्मारक पर होने वाले समागम में ड्यूटी पर जाना है। इससे पहले कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य था। अस्पताल में सभी के रैपिड टेस्ट किए गए और सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी