मान-भत्ता, कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम मोर्चे ने किया चक्का जाम

मान-भत्ता कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को चक्का जाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:05 PM (IST)
मान-भत्ता, कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम मोर्चे ने किया चक्का जाम
मान-भत्ता, कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम मोर्चे ने किया चक्का जाम

जागरण संवाददाता, जालंधर

मान-भत्ता, कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को देश भगत यादगार हाल में राज्य स्तरी रैली की। इसके बाद मुलाजिमों ने जीटी रोड पर लगभग एक घंटा चक्का जाम किया।

इस दौरान मोर्चा की कन्वीनर परमजीत कौर मान, बलवीर सिंह, लखविदर कौर व प्रवीण शर्मा ने कहा कि वे पिछले काफी समय से मिड डे मील वर्करों, आशा वर्करों व फैसिलीटेटरों की तनख्वाह में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा जंगलात वर्करों व एनएचएम में काम करते स्टाफ नर्सो, सैनिटेशन विभाग व पंजाब सरकार के आदर्श स्कूलों के मुलाजिमों सहित ठेका आधारित आउटसोर्स मुलाजिमों को पक्का करने की मांग करते हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर किसी ने गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अभी तक एक भी वर्कर को पक्का नहीं किया गया। वो पंजाब के कोने-कोने में 36000 मुलाजिमों को पक्का करने के इश्तिहार लगा कर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी गई तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतान पड़ेगा। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, ममता शर्मा, सरबजीत कौर, रछपाल सिंह, सतनाम सिंह, संदीप शर्मा, संजू सिंह, शकुंतला सरोए, जरमनजीत सिंह, हरिदर दुसांझ, पवन, गुरिन्द्र जीत, गुरजीत सिंह, कुलविदर सिंह, रमनदीप कौर, हरिन्द्र कुमार, दलबीर सिंह, हंसा सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी