कांग्रेस यूथ प्रधान को महंगी पड़ी रैली, कट गई जेब

कृषि विधेयक के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस की तरफ से ट्रैक्टर रैली निकाल गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:57 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
कांग्रेस यूथ प्रधान को महंगी पड़ी रैली, कट गई जेब
कांग्रेस यूथ प्रधान को महंगी पड़ी रैली, कट गई जेब

जेएनएन, जालंधर

कृषि विधेयक के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस की तरफ से ट्रैक्टर रैली निकाल गई थी। रैली में कांग्रेस के यूथ प्रधान अंगद दत्ता भी शामिल हुए थे। यूथ प्रधान को रैली में आना महंगा पड़ गया। रैली के दौरान कोई ब्लेड मार कर उनकी जेब काट गया। जेब में पड़े 35 सौ रुपये निकाल कर ले गया। अंगद दत्ता ने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। उनका कहना था कि सिर्फ कैश ही गया है, जिसके चलते वह किसी को शिकायत नहीं दे रहे।

उन्होंने बताया कि रैली में वह अपने सैकड़ों साथियों सहित शामिल हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे रैली शुरू हुई और तीन बजे खत्म। इसके बाद वो वहां से निकल आए। रास्ते में कुछ सामान लेना था तो पहले साथियों के साथ बैठ एक जगह चाय पीने लगे। जैसे ही पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो वो फटी हुई थी। किसी ने ब्लेड मार कर जेब फाड़ दी और उसमें पड़े सारे पैसे निकाल लिए थे। हालांकि दूसरी जेब में पर्स, मोबाइल पड़ा हुआ था।

--------

गांव नागरा में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 19 हजार की नकदी बरामद

संवाद सहयोगी, जालंधर

नागरा के पास खाली प्लाट में जुआ खेल रहे 9 लोगों को थाना एक की पुलिस ने 19 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना एक के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजय कुमार, धोबी मोहल्ला के मनोज कुमार, न्यू रत्न नगर के हरजिदर सिंह, वीरभान, गुरु राम दास नगर के बलजीत सिंह, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रोहित नागपाल, गांधी कैंप के सौरभ, बस्ती दानिशमंदा के योगेश तथा विडसर पार्क गुलाब देवी रोड के राहुल के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी