कांग्रेस ने पंजाब में खेती कर्मियों का 250 करोड़ का कर्जा माफ किया : शेरोवालिया

पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उक्त बात विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने बेजमीने लोगों के लिए कर्जा माफी संबंधी आयोजित समारोह में कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:58 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:58 AM (IST)
कांग्रेस ने पंजाब में खेती कर्मियों का 250 करोड़ का कर्जा माफ किया : शेरोवालिया
कांग्रेस ने पंजाब में खेती कर्मियों का 250 करोड़ का कर्जा माफ किया : शेरोवालिया

संवाद सूत्र, शाहकोट : पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उक्त बात विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने बेजमीने लोगों के लिए कर्जा माफी संबंधी आयोजित समारोह में कही। विधायक ने कहाकि कांग्रेस सरकार ने खेती कर्मियों का पूरे पंजाब में 250 करोड़ का कर्जा माफ किया है। इसमें से 78 करोड़ 70 लाख 42 हजार का कर्जा हल्का शाहकोट में माफ हुआ है। यह कर्ज डेढ़-दो पहले माफ होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। इस मौके पर बेजमीने लोगों को कर्जा माफी के चेक सौंपे गए। जालंधर सेंट्रल कोआपरेटिव एंप्लाइज यूनियन जिला जालंधर के अध्यक्ष अमरीक सिंह कलेर, नगर पंचायत शाहकोट के अध्यक्ष सतीश रिहान, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार पुरी, रंगरेटा दल यूथ विग के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह कंता, जोगिदर सिंह टाइगर सरपंच कोटली गाजरां, सीनियर अकाली नेता गुरमुख सिंह कोटला, पूर्व चेयरमैन गुलजार सिंह थिद, सीनियर कांग्रेसी नेता डा. विलियम जोन, कामरेड चरणजीत सिंह थम्मूवाल, जगतार सिंह खालसा, राजकुमार और जरनैल सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, सुखदीप सिंह सोनू कंग, डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल, चौधरी हरमेश लाल, गुरविदर सिंह, अरविद कुमार, यशपाल गुप्ता, दविदर रिहान, लालचंद, हरदेव सिंह पार्षद, बलजिदर सिंह खिडा, सुरजीत ढंडोवाल, कृष्ण लाल गाबा, बल्हार सिंह चट्ठा, पूर्व सरपंच बूटा सिंह व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी