कांग्रेस नेताओं ने कुर्सी के लालच में प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला : राकेश राठौर

जागरण संवाददाता जालंधर कुर्सी के लालच में कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों ने प्रदेश को बर्बाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:45 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने कुर्सी के लालच में प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला : राकेश राठौर
कांग्रेस नेताओं ने कुर्सी के लालच में प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला : राकेश राठौर

जागरण संवाददाता, जालंधर

कुर्सी के लालच में कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों ने प्रदेश को बर्बादी की तरफ धकेला है। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने 2022 के विधानसभा चुनाव के संबंध में कालिया कालोनी फेज-2 में आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। राठौर ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर इलाइट टावर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यो के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बिगड़ते हुए माहौल को सुधारने और उस पर शिकंजा कसने के बजाय प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी की लड़ाई में उलझा कर रखा हुआ हैं और एक दूसरे को कुर्सी से उतारने की खींचतान में लगे हुए हैं। राठौर ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आतंक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिता जताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पर माफिया राज लगातार हावी होता जा रहा है। जालंधर में दिन प्रतिदिन सड़कों, चौराहों पर गोलीबारी, लूटपाट, छीना झपटी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस मौके पर जिला भाजपा के पूर्व प्रधान रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, साहिल शर्मा, अमित भाटिया, अरुण मल्होत्रा, गौरव, मोहित शर्मा, गौरव अरोड़ा, हरमनप्रीत सिंह, नरेंद्र बंसल, जगदीश भाटिया, मनीष कपूर, राजेश वधवा, अशोक अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, निशा अरोड़ा, सपना अरोड़ा, मनदीप कौर, निधि मोहन, निधि चौधरी, रोहित वर्मा, अनीता अरोड़ा, नीना सहगल, मधु गुप्ता, विनय कुमार, विजय ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी