जालंधर में कांग्रेस भवन का रूप ले रहा जिला प्रशासकीय परिसर, मुख्य द्वार पर लगे हुए है कांग्रेस नेताओं के बोर्ड

जालंधर में जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेताओं ने अपने बोर्ड लगाए हुए हैं जिससे दूर से देखने पर जिला प्रशासकीय परिसर कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यालय नजर आता है। जिस गेट पर बोर्ड लगे है वहां से अधिकारी लगातार आते जाते हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 05:31 PM (IST)
जालंधर में कांग्रेस भवन का रूप ले रहा जिला प्रशासकीय परिसर, मुख्य द्वार पर लगे हुए है कांग्रेस नेताओं के बोर्ड
जालंधर में जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेताओं ने अपने बोर्ड लगाए हुए हैं।

जालंधर, मनुपाल शर्मा। प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस के नेताओं ने जिला प्रशासकीय परिसर को ही कांग्रेस भवन का रूप दे दिया है। जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेताओं ने अपने बोर्ड लगाए हुए हैं, जिससे दूर से देखने पर जिला प्रशासकीय परिसर कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यालय नजर आता है। बीते लंबे अरसे से जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार पर ऐसे बोर्ड लगे हुए देखे जा सकते हैं। इसी परिसर के भीतर पुलिस कमिश्नर कार्यालय भी स्थित है।

यह भी पढ़ें -  Punjab Air Travel Alert: दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट निधार्रित समय से पिछड़ी, 45 मिनट देरी से भरेगी उड़ान

जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार पर और परिसर के आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस के बोर्ड लगे नजर आ रहे हैं, जिन पर राजनीतिक तौर पर नियुक्तियों के लिए बधाईयों का आदान प्रदान किया जा किया है। खास बात यह है कि जिस गेट नंबर 4 पर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं। वहां से एसडीएम स्तर के अधिकारी लगातार आते जाते हैं। लेकिन प्रशासकीय अधिकारी इससे बेखबर नजर आ रहे हैं लेकिन हैरानी है कि शहर भर में अवैध तरीके से लगाए गए होल्डिंग व बोर्ड उतारने की जिम्मेदारी निभाने वाला निगम प्रशासन भी इससे आंखें मूंदे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  सावधान! जालंधर में इलेक्ट्रानिक्स मार्केट फगवाड़ा गेट में अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क किए तो कटेगा चालान

इस बारे में नगर निगम के मेयर जगदीश राजा ने कहा कि चेक करवाया जाएगा कि किस संदर्भ में यह बोर्ड जिला प्रशासकीय परिसर के मुख्य द्वार के नजदीक लगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चेक करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में ग्रीको रोमन चैंपियनशिप का आगाज, पंजाब के हरप्रीत ने रेलवे के राजवीर को हराया

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी