परगट सिंह के खिलाफ बागड़ी की बगावत, कहा- शिक्षकों के मसले हल न किए तो उनके साथ धरने पर बैठेंगे

जागरण संवाददाता जालंधर विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को उनके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:05 PM (IST)
परगट सिंह के खिलाफ बागड़ी की बगावत, कहा- शिक्षकों के मसले हल न किए तो उनके साथ धरने पर बैठेंगे
परगट सिंह के खिलाफ बागड़ी की बगावत, कहा- शिक्षकों के मसले हल न किए तो उनके साथ धरने पर बैठेंगे

जागरण संवाददाता, जालंधर: विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को उनके अपने ही विधानसभा हलके में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 31 से पार्षद परमजीत कौर बागड़ी के पति एवं सीनियर कांग्रेस नेता अमरीक बागड़ी ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षा मंत्री परगट सिंह जल्द अध्यापकों के मसले हल नहीं करते हैं तो वह खुद समर्थकों सहित अध्यापकों के धरने में शामिल हो जाएंगे।

कांग्रेस नेता अमरीक बागड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बढि़या काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों से कांग्रेस का ग्राफ ऊंचा हुआ है। वही कैंट विधानसभा हलका से विधायक एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मंत्री बनने के दो महीने बाद भी अध्यापकों के मसले हल नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को शिक्षित करने वाले अध्यापक आज खुद अपने बच्चों और पारिवारिक सदस्यों के साथ धरना देने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि धरने के दौरान अध्यापकों के साथ जिस तरह का सलूक किया जा रहा है वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। इस संबंध में इलाका निवासियों और समर्थकों के साथ मीटिग करके यह फैसला लिया है कि अगर शिक्षा मंत्री परगट सिंह अपने आश्वासन के मुताबिक 28 नवंबर तक अध्यापकों के मसले हल नहीं करते हैं तो वह समर्थकों के साथ टीचरों के धरने में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि अमरीक बागड़ी पहले भी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते रहे हैं और कई बार इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जता चुके हैं। नगर निगम में अधिकारियों के तौर तरीकों पर भी वह नाराजगी व्यक्त करते रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले अमरीक बागड़ी बसपा के बड़े नेता थे और पिछले विधानसभा चुनाव में जालंधर कैंट से ही चुनाव लड़ कर करीब 15000 वोट ले गए थे। मीटिग में महिद्र, हंसराज दादरा, लेखराज दादरा, संतराम मिट्ठापुर नवीन पीर, लेखराज शर्मा, तीरथ, हरगोपाल दादरा, गोपाल भाटिया, काला प्रधान इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी