सिद्धू के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस हुई और मजूबत: सुखदीप

सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के साथ कांग्रेस वर्करों में जोश भर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:00 AM (IST)
सिद्धू के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस हुई और मजूबत: सुखदीप
सिद्धू के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस हुई और मजूबत: सुखदीप

संवाद सूत्र, शाहकोट : चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ताजपोशी समागम में शाहकोट से कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने सुखदीप सिंह सोनू कंग पीए शेरोवालिया, गुरमुख सिंह कोटला चेयरमैन ब्लाक समिति शाहकोट, शाहकोट ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरदेव सिंह बदेशा के नेतृत्व में भाग लिया। इस काफिले में करीब 80 गाड़ियां शामिल थी। सुखदीप सिंह सोनू कंग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के साथ कांग्रेस वर्करों में जोश भर गया है और कांग्रेस को और बल मिला है। उन्होंने कहा कि लोग 2022 में फिर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके हरपाल सिंह संधू कार्यालय सचिव जिला जालंधर ( देहाती) कांग्रेस, रमेश महे अध्यक्ष महितपुर, जगजीत सिंह नोनी अध्यक्ष लोहिया, सतीश रिहान अध्यक्ष नगर पंचायत शाहकोट, सुरिदरजीत सिंह चट्ठा चेयरमैन मार्केट कमेटी शाहकोट, पवन कुमार अग्रवाल पार्षद वार्ड 6 शाहकोट, बूटा सिंह कलसी कांग्रेस नेता, रोमी गिल पार्षद, जसविदर गिल ढेरिया, मेहता पार्षद, गुरदीप सिंह जकोपुर कला, संधू पार्षद, जोगा सिंह सरपंच चक चेला, सरताज पार्षद, गुरजीत सिंह कंग पार्षद लोहिया, कश्मीर सिंह नड्डा ब्लॉक समिति सदस्य, गगन पार्षद, गांधी शहरी अध्यक्ष, सुरिदर चाहल पार्षद, रवि बग्गा, हरनेक सिंह सिद्धू पूर, बलविदर सिंह टिड्डू पूर्व अध्यक्ष, जगतार सिंह तारी सरपंच बाजवा कला, छिदर बाई अध्यक्ष, रणजीत सिंह राणा सरपंच यूसुफपुर महिमुवाल, रंजीत सिंह थिद उमरेवाल बिल्ला, मिटू , पवन जुनेजा, मनजीत सिंह सैदपुर, प्रवीण कुमार नंबरदार, कमल नाहर के इलाहाबाद बड़ी गिनती में कांग्रेसी कार्यकर्ता व वर्कर उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी