जंडूसिघा में ढाई सौ एकड़ में बनेगा नया फोकल प्वाइंट : बेरी

सीआईआई (कंफडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री) की ओर से जालंधर जोनल वार्षिक सेशन का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:30 AM (IST)
जंडूसिघा में ढाई सौ एकड़ में बनेगा नया फोकल प्वाइंट : बेरी
जंडूसिघा में ढाई सौ एकड़ में बनेगा नया फोकल प्वाइंट : बेरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : सीआईआई (कंफडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री) की ओर से जालंधर जोनल वार्षिक सेशन का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। सेशन में विधायक राजिंदर बेरी व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने विधायक के सामने इंडस्ट्री को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बताया।

उद्यमी बलरामपुर, कामना राज अग्रवाल, नरेंद्र सिंह सग्गू, तुषार जैन ने कहा है कि शहर में नई-नई इंडस्ट्रीज लग रही है। समय के मुताबिक नई फोकल प्वाइंट की जरूरत है। नई इंडस्ट्री लगेगी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार को रेवेन्यू मिलेगा। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या विकराल रूप ले रही है। शहर के चौकों में लगने वाले जाम का हल निकलना चाहिए।

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने मांग की कि इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में सीआईआई व इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। बेरी ने कहा कि जंडूसिघा रोड में ढाई सौ एकड़ जमीन एक्वायर की जा रही है। जल्द ही नए फोकल प्वाइंट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक समस्या को कंट्रोल करने के लिए मिनी बस सेवा ला रहे है। उन्होंने कहा है कि गुरु नानकपुरा फाटक पर फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी के तहत बनाया जाएगा। दो महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा। सरकार से जल्द बात करेंगे कि इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 13 हजार सीसीटीवी कैमरे हर चौक में लगाए जा रहे है जिससे शहर में होने वाली आपराधिक घटनाओं का पता चल पाएगा। जल्द भर्ती होंगे 350 कांस्टेबल : कमिश्नर

कमिश्नर ने कहा कि पीएपी चौक पर लगने वाले ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा रहा है। लोगों की सेवा के लिए जल्द ही 350 कांस्टेबल की भर्ती की जा रही है। इस दौरान तुषार जैन को सीआईआई जालंधर का चेयरमैन बनाया गया। चेयरमैन बनने पर जेएमपी इंडस्ट्री के एमडी बलराम कपूर ने बधाई दी। इस अवसर पर उद्योगपति, बरजिदर कलसी, एचएस चीमा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी