26 को जालंधर में परिणय सूत्र में बंधेगे कामेडियन सुगंधा मिश्रा व संकेत, गणपति पूजन के साथ शादी की रस्म शुरू

सुगंधा मिश्रा व संकेत भोंसले की फाइल फोटो।

Sugandha Mishras wedding कामेडियन सुगंधा मिश्रा व संकेत भोंसले की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुगंधा मिश्रा के घर पर गणपति पूजन के साथ शादी की रस्में शुरू हुई। दोनों 26 अप्रैल सोमवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे।

Kamlesh BhattSat, 24 Apr 2021 01:17 PM (IST)

जेएनएन, जालंधर। Sugandha Mishra's wedding: कामेडियन सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को जालंधर में कामेडियन संकेत भोसले के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। सुगंधा शादी के लिए अपने घर पहुंच गई हैं। सुगंधा की की शादी की रस्में शुक्रवार से गणपति पूजन के साथ शुरू हो गई हैं। गणपति पूजन में सुगंधा के परिवार के ही सभी सदस्य शामिल हुए।

करीब डेढ़ साल पहले तय हो चुकी शादी की तिथियां कोरोना काल में कई बार आगे बढ़ानी पड़ी। इसके बाद बीते सप्ताह सुगंधा व संकेत ने शादी की तिथि की घोषणा इंटरनेट मीडिया के जरिए की थी। उससे पहले शादी को लेकर रोका की रस्म दोनों परिवारों की तरफ से निभाई गई थी।

सुगंधा मिश्रा की फाइल फोटो। 

शादी को लेकर सुगंधा के परिवार की तरफ से क्लब कबाना को शादी स्थल के रूप में इसीलिए चुना गया था कि शादी में कई फिल्मी स्टारों के साथ-साथ शहर की बड़ी हस्तियों ने भाग लेना था, लेकिन कोरोना प्रोटोकाल के कारण सरकार द्वारा शादियों में 20 लोगों की संख्या तय किए जाने के बाद सुगंधा व संकेत के परिवार ने मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी कर दी है।

सुगंधा मिश्रा की शादी का कार्ड। जागरण

अब शादी समारोह में पारिवारिक सदस्यों के अलावा अति करीबी ही शामिल होंगे। पहले शादी को दिन में रखने पर विचार किया जा रहा था। संकेत के परिवार ने दिन में शादी का प्रस्ताव रखा था, क्योंकि मराठी अपने कल्चर के हिसाब से दिन में शादी करते हैं, लेकिन अब दोनों परिवार ने रात को ही शादी करने की सहमति जता दी है। संकेत का परिवार अभी मुंबई में ही है।

सुगंधा मिश्रा व संकेत की फाइल फोटो। 

परिवार ने साधारण तरीके से शादी करने का किया फैसला

पहले आलीशान तरीके से शादी की तैयारियां करने का फैसला सुगंधा के परिवार ने किया था, लेकिन कोरोना काल के मद्देनजर शुक्रवार को सभी ने सुगंधा की मांग पर फैसला किया है कि अब शादी साधारण तरीके से तीन राज्यों के रीति-रिवाज के हिसाब से की जाएगी। कैटरिंग से लेकर समारोह स्थल की सजावट तक को अब सीमित कर दिया गया है। इस बारे में सुगंधा के परिवार की तरफ से उनकी मां सविता मिश्रा ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त परिवार है, इसलिए सभी लोग मिलकर शुरू से फैसले करते आए हैं। सभी का मानना है कि कोरोना काल के संकट की इस घडी में उनका परिवार शहरवासियों के संकट में शामिल है।

जिला प्रशासन से ली शादी की मंजूरी

शादी को लेकर कपूरथला जिला प्रशासन से सुुगंधा के परिवार ने ली है। बीते दिन प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकाल के तहत मंजूरी दे दी गई है।

कोरोना टेस्ट करवा कर शादी में शामिल होंगे सभी लोग

शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कह दिया गया है। डा. संकेत के परिवार की तरफ से शादी में शामिल होने के लिए आने वाले सभी लोगों ने कोरोना टेस्ट करवा लिया है। सुगंधा के परिवार के सदस्य भी टेस्ट करवा रहे हैं। 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.