पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र

पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के एनसीसी कैडेट्स के छात्र आगे आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:47 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र

जागरण संवाददाता, जालंधर : पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के एनसीसी कैडेट्स के छात्र आगे आए हैं। इस क्रम में स्कूल के स्टूडेंट्स ने दी पंजाब ग‌र्ल्स बटालियन एनसीसी के जरिए मूर्ति स्मारक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। लेफ्टिनेंट आशु धवन व चीफ अफसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स ने जवाहर बाग में स्थापित हुए महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की भी सफाई की। डा. सक्षम सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है केवल उन्हें सही मार्ग की तरफ अग्रसर करने की। इस दौरान बच्चों ने देश भक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए।

chat bot
आपका साथी