सीजेएस के विद्यार्थियों ने नृत्य से किया आकर्षित

सीजेएस पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय। इसमें छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोकनृत्य की संस्कृति की झलक बिखेर सभी को आकर्षित किया। रंग बिरंगी परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य में मनमोहक अदाओं से हर किसी के दिल जीत लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:51 PM (IST)
सीजेएस के विद्यार्थियों ने नृत्य से किया आकर्षित
सीजेएस के विद्यार्थियों ने नृत्य से किया आकर्षित

जासं, जालंधर : सीजेएस पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय। इसमें छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोकनृत्य की संस्कृति की झलक बिखेर सभी को आकर्षित किया। रंग बिरंगी परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य में मनमोहक अदाओं से हर किसी के दिल जीत लिया।

विद्यार्थियों के इस मुकाबले में आठवीं कक्षा से ख्वाहिश ने पहला, गौरिका ने दूसरा, सातवीं कक्षा की जैसमीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की अध्यक्ष नीना मित्तल और प्रिसिपल डा. रवि सुता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा और विजेताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की खूबियों को निखारने के लिए बेहद कारगर है। विद्यार्थी लंबे समय से स्कूल बंद होने की वजह से किसी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं हो पाएं हैं। विद्यार्थियों की नृत्य के जरिये फिजिकल एक्टिविटी भी हो और उनकी नृत्य कला में भी निखार आए, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इंसमें विद्यार्थियों ने बखूबी अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया।

chat bot
आपका साथी