जालंधर में सिविल सर्जन ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर रायपुर रसूलपुर की टीम को किया सम्मानित

जालंधर में कायाकल्प प्रतियोगिता के वर्ष 2018-2019 के प्रथम स्थान पर प्राइमरी हेल्थ सेन्टर रायपुर रसूलपुर रहा। प्रथम स्थान आने पर डॉ. संदीप सिंह और डॉ. अमित को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:19 AM (IST)
जालंधर में सिविल सर्जन ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर रायपुर रसूलपुर की टीम को किया सम्मानित
जालंधर में डॉ. संदीप सिंह व डॉ. अमित सिद्धू को सम्मानित करते हुए।

जालंधर, जेएनएन। सिविल सर्जन जालंधर डॉ. बलवंत सिंह ने डॉ. रीमा गोगिया जम्मू सीनियर मेडिकल अफसर आदमपुर की अगुआई में कायाकल्प प्रतियोगिता के वर्ष  2018-2019 के प्रथम स्थान के विजेता प्राइमरी हेल्थ सेन्टर रायपुर रसूलपुर के डॉ. संदीप सिंह रंधावा और डॉ. अमित सिद्धू को माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब सरदार बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 21 जनवरी 2021 को प्राप्त प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई।

प्राइमरी हेल्थ सेंटर रायपुर रसूलपुर 2016-2017, 2017-2018, 2018-19, और 2019- 2020 के प्रथम स्थान के विजेता है। 2016-2017 के इनाम प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में मिल चुके थे। परंतु कोविड-19 के कारण 2018-2019 का सम्मान समारोह नही हो पाया था। 21 जनवरी 2021 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंडीगढ़ में सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

सिविल सर्जन जालंधर द्वारा यह सम्मान एसएमओ डॉ. रीमा गोगिया जम्मू की अगुआई में पीएचसी रायपुर रसूलपुर को दिया गया। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश भी विशेष रूप से मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी