जालंधर में चौगिट्टी फ्लाईओवर के नीचे फेंकी जा रही शहर भर की गाद, बदबू से लोग परेशान

जालंधर में चौगिटटी फ्लाईओवर के नीचे अभी लोगों को कूड़े से भी निजात मिली नहीं थी कि अब बनाए गए अवैध डंप पर शहर भर की गाद भी फेंकी जानी शुरू हो गई है। कूड़े और गाद की बदबू से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:16 PM (IST)
जालंधर में चौगिट्टी फ्लाईओवर के नीचे फेंकी जा रही शहर भर की गाद, बदबू से लोग परेशान
चौगिटटी फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए अवैध डंप पर ट्रक से फेंकी जा रही गाद। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। लोगों को अभी कूड़े से भी निजात मिली नहीं थी कि अब चौगिटटी फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए अवैध डंप पर शहर भर की गाद भी फेंकी जानी शुरू हो गई है। सीवरेज साफ करने के बाद गाद से लगे हुए ट्रक डंप पर लाकर खाली किए जा रहे हैं। कूड़े और गाद की बदबू से हालात कुछ ऐसे पैदा हो गए हैं कि लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है।

चौगिटटी फ्लाईओवर के नीचे भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) परिसर के बिल्कुल आ आगे कुछ वर्ष पहले निगम की तरफ से कूड़े का अवैध डंप बना दिया गया था। हालांकि लोग इसका कड़ा विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद इसके डंप को यहां से हटाया नहीं जा रहा है। अब बीते कुछ दिन से गाद से भरे हुए ट्रक यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। गाद इतनी मात्रा में गिराई जा रही है कि बीबीएमबी परिसर की बाउंड्री वाल तक गिर गई है।

दोपहिया वाहन सवार एवं पैदल चलने वाले लोगों के लिए तो इस 100 मीटर के रास्ते को क्रॉस करना भी नरक के समान हो गया है। इलाका निवासी कंवल संधू,  कुलविंदर सिंह एवं रितेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के लोगों को मजबूर कर रहा है कि कूड़े के डंप को हटाने के लिए हाईवे के ऊपर ही जाम लगा दिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो सारी जिम्मेदारी नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की होगी। जो लोगों की भारी मांग के बावजूद भी कूड़े के डंप को यहां से हटा नहीं रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी