जालंधर के सेंट्रल टाउन में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आगाज शनिवार को सुबह से हुआ। प्रबंधक कमेटी द्वारा पहले से ही नगर कीर्तन के मार्ग में लंगर ना लगाने का आह्वान किया गया था।
जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आगाज शनिवार को सुबह से हुआ। यह पहला अवसर है जब नगर कीर्तन अल्प सुबह निकाला जा रहा है। इससे पूर्व यह नगर कीर्तन सुबह 11 बजे के बाद शुरू होता था। जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते इस समय शुरू किया गया है। इस दाैरान बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी लगाई।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का रूट बदलकर इस बार गुरुद्वारा दीवान अस्थान से शुरुआत की जा रही है। यह नगर कीर्तन मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हिरा गेट, सर्कुलर रोड, पटेल चौक, अड्डा बस्ती, जेल रोड, अली मोहल्ला, भगवान वाल्मीकि चौक, रैणक बाजार, सेदा गेट से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान में ही संपन्न होगा।
प्रबंधक कमेटी द्वारा पहले से ही नगर कीर्तन के मार्ग में लंगर ना लगाने का आह्वान किया गया था। इस मौके पर मोहन सिंह ढींडसा, इकबाल सिंह ढींडसा, गुरमीत सिंह बिट्टू, जसकीरत सिंह जस्सी, विपिन हस्तीर, बावा गाबा, तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
यह भी पढ़ें - Railway News: अमृतसर बांद्रा टर्मिनल आज चंडीगढ़ तक ही आएगी, जानिए क्या होगी अन्य ट्रेनों का स्थिति
यह भी पढ़ें - जालंधर में निगम व ट्रैफिक पुलिस चलाएगी कब्जा हटाओ अभियान, तीन दिन पहले मिल चुकी है चेतावनी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें