जालंधर में क्रिश्चन टाइगर फोर्स पंजाब का हुआ गठन, जगन्नाथ बाजवा बने प्रधान
जालंधर में रविवार को क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया गया। वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया के तत्वाधान में किए गए गठन में जगन्नाथ बाजवा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डेनियल मार्टियल और चेयरमैन मीना कुमारी को महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया गया।
जालंधर, जेएनएन। ईसाई समुदाय की समस्याओं का समाधान करने और समाज को एकजुट करने के लिए जालंधर में रविवार को क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया गया। वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया के तत्वाधान में किए गए गठन में जगन्नाथ बाजवा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डेनियल मार्टियल और चेयरमैन मीना कुमारी को महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया गया।
इस दौरान फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष अजय खोसला ने बताया कि अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए विंग बनाए जा रहे हैं। इसके तहत क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति तथा अल्पसंख्यक सरकार की अपेक्षा का शिकार होकर रह गए हैं। इसके लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।
क्रिश्चियन टाइगर फोर्स, पंजाब के नवनियुक्त प्रधान जगन्नाथ बाजवा ने संगठन की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ कमल कुमार, रोशन विरदी, विक्की चिदा, गौरव थापर, विक्की कल्याण, विनय, रमन, विक्की व विशाल हंस सहित सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस विधायक परगट सिंह बोले- पंजाब में पार्टी में बढ़ी गुटबाजी, कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिद्धू की राजनीति
यह भी पढ़ें - तीन पत्नियों वाला धोखेबाज पति, एक पत्नी जार्जिया मेेें, दूसरी चंडीगढ़ व तीसरी मोगा में, पुलिस मेहरबान