जालंधर में कृषि कानून रद करवाने के लिए सड़क पर उतरा ईसाई समुदाय, डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

कृषि कानून रद करने को लेकर पंजाब के ईसाई समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने कहा है कि केंद्र सरकार जबरदस्ती कानूनों को किसानों पर थोप रही है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:36 PM (IST)
जालंधर में कृषि कानून रद करवाने के लिए सड़क पर उतरा ईसाई समुदाय, डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
कृषि कानून रद करने को लेकर ईसाई समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया।

जालंधर, जेएनएन। कृषि कानून रद करने को लेकर पंजाब के ईसाई समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने कहा है कि केंद्र सरकार जबरदस्ती कानूनों को किसानों पर थोप रही है। किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। सरकार किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।

सदस्यों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कृषि सुधार कानूनों को जल्द से जल्द रद किया जाए। उन्होंने कहा कि गलत कानून लागू करने से भारत की तरक्की की रफ्तार रुक गई है। उन्होंने कहा कि अगर कृषि सुधार कानूनों को जल्द रद न किया गया तो आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से अगर इन कानूनों को रद नहीं किया गया तो सदस्यों की ओर से रोज प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर कम्युनिटी के सदस्य जॉर्ज सोनी लालचंद, हमीद मसीह, पास्टर सुनील कुमार, बिशप विजय, पास्टर अशोक मसीह, पास्टर सुरेंद्र गिल, पास्टर जेएन बाजवा उपस्थित थे। गौर हो कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगतार तेज हो रहा है। पिछले दो माह से किसान इन कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर लगातार दिल्ली बार्डर पर डटे हुए है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी