जालंधर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों और शिक्षकों ने दी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि

शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी के प्रेसीडेंट दीपक महेंद्रू ने नेशनल चाइल्ड लेबर स्कूल में बच्चों के साथ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सभी से स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:27 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 02:27 PM (IST)
जालंधर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों और शिक्षकों ने दी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि
जालंधर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बच्चे और शिक्षक। जागरण

जालंधर, जेएनएन। शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की ओर से नेशनल चाइल्ड लेबर स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों और शिक्षकों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव की अगुआई में आयोजित किया गया। बता दें कि स्वामी विवेकानंत की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाता है। इस दौरान सोसायटी के प्रेसीडेंट दीपक महेंद्रू और स्कूल के बच्चों ने स्वामी जी को याद करने उनके दिखाए रास्त पर चलने का प्रण लिया।

दीपक महेंद्रू ने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा युवा शक्ति को देश सेवा में अपना योगदान देने कि बात की। स्वामी जी ने नर सेवा को नारायण सेवा के समान बताया था। उन्होंने विदेशो में भारत की अमीर संस्कृति का लोहा मनवाया। अमेरिका के शिकागो में दिए गए उनके भाषण को आज भी याद किया जाता है। हर देशवासी को उन पर गर्व है।

बच्चे लें देश की महान शख्सियतों से प्रेरणा

आज हम सब को अपने देश की एकता अखंडता, भाईचारे को कायम रखने के प्रयास में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आज के बच्चे ही कल युवा देश के निर्माता बनेंगे  इसलिए उन्हें  देश की संस्कृति इतिहास और महान शख्सियतों के बारे में पता होना जरूर चाहिए। इसी वजह से सोसाइटी की तरफ से बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धाजलि समारोह में ऋचा यादव, रेणुका, अंजलि, आर्यन, ऋषभ व स्कूल के विधार्थी उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी