मुख्यमंत्री ने 72 घंटे में ही विकास कार्यो की लाइन लगा दी : फिल्लौर

कांग्रेस नेता व फिल्लौर पीपुल्स फोरम के संस्थापक दमनवीर सिंह फिल्लौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:24 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने 72 घंटे में ही विकास कार्यो की लाइन लगा दी : फिल्लौर
मुख्यमंत्री ने 72 घंटे में ही विकास कार्यो की लाइन लगा दी : फिल्लौर

जागरण संवाददाता, जालंधर : कांग्रेस नेता व फिल्लौर पीपुल्स फोरम के संस्थापक दमनवीर सिंह फिल्लौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। उनका दोआबा के लिए घोषित किए प्रोजेक्टों के लिए आभार जताया है। फिल्लौर ने कहा कि सीएम ने 72 घंटों के भीतर बड़े-बड़े ऐलान करते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वीरवार को कपूरथला की पीटीयू में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले म्यूजियम का नींव पत्थर रखा। इससे पहले डेरा बल्लां में 101 एकड़ जमीन सरकार की तरफ से खरीदकर, यहां श्री गुरु रविदास जी की चेयर स्थापित करने का ऐलान किया, जो सराहनीय कार्य है। यह डेरे की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। दस साल तक इसका खर्च सरकार करेगी। रिसर्च सेंटर में गुरु साहिब की बाणी का प्रचार व प्रसार होगा, जो समाज को नई दिशा देगा। दमनवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री मेहनती इंसान हैं। वह अपनी काबिलियत का दम पर आगे बढ़े हैं। पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जो सोच रखते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया, वे उसपर पहले दिन से पहरा देने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी