अमृतसर में श्री राम तीर्थ में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, 25 करोड़ से बनने वाले पेनोरमा का नींव पत्थर रखा

अमृतसर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन व उनकी शिक्षाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करने के लिए 25 करोड़ की लागत से श्री रामतीर्थ में पेनोरमा का निर्माण कर रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:16 PM (IST)
अमृतसर में श्री राम तीर्थ में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, 25 करोड़ से बनने वाले पेनोरमा का नींव पत्थर रखा
अमृतसर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री राम तीर्थ में नतमस्तक हुए।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन व उनकी शिक्षाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करने के लिए 25 करोड़ की लागत से श्री रामतीर्थ में पेनोरमा का निर्माण कर रहे हैं। इस पवित्र व ऐतिहासिक स्थल सरोवर की सफाई के लिए 3 करोड़ रुपए, लाइटें लगाने के लिए 4 करोड़ रुपए, बकाया कामों के लिए 4 करोड़ रुपये, फर्नीचर लगाने के लिए 5 करोड़ का ऐलान किया।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में स्थापित भगवान वाल्मीकि जी चेयर के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख की राशि देने की भी मुख्यमंत्री ने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने श्री राम तीर्थ में 25 करोड़ की लागत से बनने वाले पेनोरमा का भी नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वाल्मीकि समाज प्रेम का पुंज हैं। आज भगवान वाल्मीकि जी का जन्मोत्सव है। वाल्मीकि जी ने हमें जो शिक्षाएं दिए हैं उनका पालन करने की आज समाज को जरूरत है।

chat bot
आपका साथी