जालंधर में चरणजीत सिंह बने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से लिया फैसला

श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में चरणजीत सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ईशर सिंह के निधन के बाद यह नियुक्ति की गई। गुरुद्वारा साहिब में हुई कार्यकारिणी बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:07 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:07 AM (IST)
जालंधर में चरणजीत सिंह बने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से लिया फैसला
चरणजीत सिंह, श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन के नए अध्यक्ष।

जालंधर, जेएनएन। चरणजीत सिंह (डीसी टायर) को गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ईशर सिंह के निधन के बाद गुरुद्वारा साहिब में हुई कार्यकारिणी बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पूर्व कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह बेदी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए चरणजीत सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह सहित सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी। इस दौरान चरणजीत सिंह ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी को मेहनत तथा ईमानदारी से पूरा करने का विश्वास दिलाया। इसके साथ ही धर्म के प्रचार तथा गुरुद्वारा साहिब के विकास को लेकर भी व्यापक स्तर पर प्रयास करने की घोषणा की।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधक कमेटी की टीम पूर्व की तरह ही कार्य करती रहेगी। इस दौरान ईश्वर सिंह के पुत्र दविंदर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य तथा सरदूल सिंह कानपुरी को बतौर सदस्य भी कमेटी में शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी , कैशियर जितेंद्र सिंह खालसा, वरिष्ठ उप प्रधान बलजीत सिंह सेठी, उप-प्रधान गुरविंदर सिंह गोमा, बिल्डिंग इंचार्ज रविंद्र सिंह, एडवोकेट ऑडिटर बलदेव सिंह कुंदी भी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी