रंधावा ने हरीश रावत से कृषि विधेयक पर चर्चा की

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कृषि विधेयक से किसानों को होने वाले खतरों पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:55 AM (IST)
रंधावा ने हरीश रावत से कृषि विधेयक पर चर्चा की
रंधावा ने हरीश रावत से कृषि विधेयक पर चर्चा की

जागरण संवाददाता, जालंधर : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर के चेयरमैन राजिदरपाल सिंह राणा रंधावा ने चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कृषि विधेयक से किसानों को होने वाले खतरों पर चर्चा की। पंजाब भवन में हरीश रावत से मीटिग में राणा रंधावा ने कहा कि कृषि विधेयक से किसानों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। रंधावा ने कहा कि वे खुद भी पेशे से किसान हैं और समझते हैं कि अगर यह कानून लागू होता है तो इससे किसानों पर क्या असर पड़ेगा। राणा रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने किसानों का समर्थन किया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत को विश्वास दिलाया कि वह किसान आंदोलन में पूरा सहयोग देंगे। हरीश रावत ने कहा कि कृषि विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान पंजाब के किसानों के साथ है। बसपा नेता यादव साथियों समेत भाजपा में शामिल जागरण संवाददाता, जालंधर : बहुजन समाज पार्टी के नेता सूबेदार सिंह यादव मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा और पंजाब भाजपा के प्रवक्ता मोहिदर भगत ने यादव और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया। सूबेदार सिंह यादव ने वार्ड 78 से 2017 में निगम चुनाव भी लड़ा था। यादव को भाजपा में शामिल करवाने के लिए मोहिदर भगत ने ही प्रयास किए। यादव के साथ कौशल पांडे, सुरेश यादव, सुरेश सिंह, राकेश पांडे, हरि कांत यादव, अमर नाथ यादव, रघु पाल सिंह, सुधीर अहीर, अनूप मोर्या, अजय मोरया, प्रदीप अहीर, सन्नी, युवी समेत करीब 50 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वनीत धीर, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह संधा, भाजपा जिला सचिव रॉक्सी उप्पल, अमित भाटिया, अमित लुधरा, राज कुमार भगत, नीटा बहल, संजीव शर्मा, रमेश महाजन, राकेश भोला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी