भगवान वाल्मीकि जयंती पर तीन दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर बस्तीयात इलाकों में शोभायात्रा का आयोजन 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:47 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जयंती पर तीन दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि जयंती पर तीन दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, जालंधर : भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर बस्तीयात इलाकों में शोभायात्रा का आयोजन 18 अक्टूबर से होगा। 19 को भी शहर व 20 को कैंट में शोभायात्रा सजाई जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सर्किट हाउस में हुई जिसमें तीन दिन तक मीट व शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की गई। सेंट्रल वाल्मीकि महासभा के प्रधान मनी गिल, पंजाब यूथ वाल्मीकि सभा के प्रधान रिकी लूथरा, भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान ऋषि सहोता व श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तलहन ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। मौके पर विजय अटवाल, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा प्रधान अनिल हंस, ज्योति मान, राजन घई, शिवसेना समाजवादी प्रधान नरिदंर थापर, अनजान संगीत पार्टी प्रधान राजू अनजान, बीआर अंबेडकर क्रांतिकारी मंच प्रधान संजूय पदम, मुनीश पदम, विक्की नाहर, यूथ वाल्मीकि सभा जालंधर कैंट के प्रधान गोरा थापर, भारतीय वाल्मीकि महासंघ प्रधान दीपक बावा, जय वाल्मीकि जय भीम सेवा सोसायटी प्रधान कार्तिक सहोता सहित सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी