Jalandhar Today 26th Januaryः गणतंत्र दिवस को लेकर होंगे समारोह, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में गणतंत्र दिवस को लेकर 26 जनवरी को शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा समारोह मनाए जाएंगे। इसी क्रम में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 930 बजे से होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:18 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:18 AM (IST)
Jalandhar Today 26th Januaryः गणतंत्र दिवस को लेकर होंगे समारोह, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में आज गणतंत्र दिवस को लेकर विभिन्न संस्थाएं करवाएंगी कार्यक्रम।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 26 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर में आज लगाए जाएंगे जय हिंद के नारे

- गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा समारोह मनाए जाएंगे। इसी क्रम में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9:30 बजे से होगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। जिसमें ना तो रंगारंग कार्यक्रम होगा तथा ना ही स्कूली बच्चे परफॉर्म करेंगे। इस बार कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी द्वारा ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। इसके उपरांत संबोधित किया जाएगा। वहीं, समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परफॉर्म करने वालों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

- कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से होगा। जिसमें भजन गायक दीपक सरगम एंड पार्टी के सदस्य बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

- ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में विश्व शांति को लेकर कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जिसमें राज्य भर से रागी जत्था के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

- छोटा बाजार शेखां शॉपकीपर एसोसिएशन की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 11:00 बजे से होगा।

- सरस्वती विहार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 11:30 बजे से

- लायंस क्लब लाजपत नगर में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:30 बजे से

- जेसीआइ क्लब की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह मॉडल टाउन मार्केट में सुबह 10 बजे से।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी