Jalandhar Today 24th June 2021 : जालंधर में आज गूंजेंगे सतगुरु कबीर महाराज के जयघोष, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में सतगुरु कबीर जी की जयंती को लेकर वीरवार को सदगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में भव्य समारोह का आयोजन होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होकर दिन भर चलेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:26 AM (IST)
Jalandhar Today 24th June 2021 : जालंधर में आज गूंजेंगे सतगुरु कबीर महाराज के जयघोष, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में सतगुरु कबीर की जयंती को लेकर आज होग भव्य आयोजन।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 24 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

सतगुरु कबीर जयंती

सतगुरु कबीर जी की जयंती को लेकर वीरवार को सदगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में भव्य समारोह का आयोजन होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होकर दिन भर चलेगा।

मां बगलामुखी यज्ञ

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा

प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे से होगा।

भंडारा

प्राचीन हनुमान मंदिर टांडा रोड में गद्दी नशीन रघुनाथ दास को समर्पित भंडारा सुबह 11 बजे होगा

chat bot
आपका साथी