Punjab Republic Day 2021 Photo: तस्वीरों में देखें पंजाब में गणतंत्र दिवस का उत्साह, फरीदकोट में ट्रैक्टर परेड

Republic Day 2021 Photo पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है। जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जवानों परेड की। परेड की सलामी विभिन्न जिलों में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने ली। अधिकांश जिलों में मंत्री मुख्य अतिथि रहे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:26 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:39 AM (IST)
Punjab Republic Day 2021 Photo: तस्वीरों में देखें पंजाब में गणतंत्र दिवस का उत्साह, फरीदकोट में ट्रैक्टर परेड
फरीदकोट ईदगाह में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उत्साहित बच्चे। जागरण

जेएनएन, जालंधर। Republic Day 2021 Photo: पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है। विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। आइए तस्वीरों के जरिये गणतंत्र दिवस का उत्साह देखते हैं।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पटियाला में हुआ, जहां सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान कैप्टन ने कोरोना संक्रमण से निपटने वालों का आभार जताया। कहा कि उन्हीं के प्रयासों से राज्य में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका। 

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह ध्वजारोहण करते हुए। जागरण

 

गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और शहीदों की शहादत को याद किया। 

 

अमृतसर मेें 72वें गणतंत्र दिवस पर गुरू नानक स्टेडियम में केबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने अपने सभी साथियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा  संविधान की स्थापना दिवस के रूप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस दौरान अलग अलग तरह की दस झाकियां पेश की गई,  जिसमें कोविड, बेटी बचाओ बेटी पढाओ,  ट्रैफिक पुलिस की,  गांव-गांव में हो रहे विकास, कोविड के दौरान बच्चों को करवाई गई आनलाइन पढाई, धीयां दी लोहडी सहित अन्य झाकियां पेश की गई। इसमें धीयां दी लोहडी को पहला पुरूस्कार मिला। मुख्य मेहमान ने कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहने और शारीरिक दूरी का भी पालन करें। कैैबिनेट मंंत्री ने सभी स्कूलोंं में बुधवार की छुट्टी का एलान किया। 

मोगा में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं पहुंची। दाना मंडी में  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के न आने पर डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने ध्वजारोहण किया। बाद में उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। मोगा में पिछले 4 साल में यह तीसरा मौका है जब स्वतंत्रता दिवस समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री नहीं पहुंची। 

फरीदकोट में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान संगठनों के आह्वान पर जिलास्तर पर ट्रैक्टर परेड निकाली गई। इसमेें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। 

chat bot
आपका साथी