गुरु घरों में मनाया श्री गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव

जालंधर के सभी गुरु घरों में शुक्रवार को गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:07 AM (IST)
गुरु घरों में मनाया श्री गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव
गुरु घरों में मनाया श्री गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव

जागरण संवाददाता, जालंधर

जालंधर के सभी गुरु घरों में शुक्रवार को गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस क्रम में गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में चौथे पातशाही श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया। भाई दलेर सिंह हजूरी रागी व भाई राजिदर सिंह पटना साहिब वालों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।

गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत दीवान सजाए गए। हजूरी रागी भाई बलबीर सिंह के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर प्रधान मोहन सिंह ढींडसा, गुरमीत सिंह बिट्टू, बावा गाबा, रंजीत सिंह दस्तार ए खालसा, जसकीरत सिंह, सुखवीर सिंह, जसविदर सिंह, सचिन, कार्तिक शर्मा, वंश शर्मा, मनप्रीत नागी मौजूद थे।

गुरुद्वारा दोआबा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व बीबी भानी सेवा सोसायटी द्वारा संगत के सहयोग से प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन परमजीत सिंह हीरा भाटिया, प्रधान अमृत पाल सिंह भाटिया, महासचिव मक्खन सिंह, सरदारा सिंह मक्कड़, हरजिदर कौर, सुरिदर कौर व संगत मौजूद थी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्बन एस्टेट में भी प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाई भूपिदर सिंह खालसा के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर प्रधान जसजीत सिंह, एडवोकेट हरजिदर सिंह रंधावा, बीबी सरबजीत कौर, कर्नल हरबंस सिंह विर्क, जसवीर सिंह जंडू, बलबीर सिंह करीर, अमरजीत सिंह सचदेवा, मोहन सिंह संघा, लखविदर सिंह काहलों व अन्य मौजूद थे।

डिफेंस कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रधान गुरनाम सिंह, महासचिव जसबीर सिंह रंधावा, जसबीर सिंह रंधावा, ओंकार सिंह, हरबरिदर सिंह संधू, हरबलवीर सिंह, डा. तरलोक सिंह रंधावा, भगवंत सिंह, रंजीत सिंह गोराया, अजीत सिंह, जगजीत सिंह रियाड़, बलबीर सिंह संधू, महिदर सिंह, इंद्रमोहन सिंह, सतिदरपाल सिंह, सुरिदर सिंह सैनी, बंत सिंह, महिपाल सिंह, प्रितपाल सिंह महे, अमरीक सिंह महे, बीबी कुलजिदरजीत कौर रंधावा, बीबी प्रकाश, बीबी परमिदर कौर भमरा, बीबी गुरदीप कौर दीपा, बीबी सतवंत कौर बाहिया, बीबी सुखजिदर कौर व बीबी अजीत कौर मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी