लायलपुर खालसा कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया, समारोह में ऑनलाइन जुड़े विद्यार्थी

पोस्ट ग्रेजुएट इतिहास विभाग की तरफ से भगत सिंह का जन्मदिवस सोमवार को खूब जोश के साथ मनाया। हालांकि कोविड-19 की वजह से इस बार यह आयोजन भव्य रूप से नहीं मनाया जा सका पर शारीरिक दूरी का ध्यान में रखते हुए कॉलेज का सारा स्टाफ इसमें शामिल हुआ।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:22 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:22 PM (IST)
लायलपुर खालसा कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया, समारोह में ऑनलाइन जुड़े विद्यार्थी
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया।

जालंधर, जेएनएन। लायलपुर खालसा कॉलज में पोस्ट ग्रेजुएट इतिहास विभाग की तरफ से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस सोमवार को पूरे जोश के साथ मनाया। हालांकि कोविड-19 की वजह से इस बार यह आयोजन भव्य रूप से नहीं मनाया जा सका, पर शारीरिक दूरी का ध्यान में रखते हुए कॉलेज का सारा स्टाफ इसमें शामिल हुआ। जबकि कुछ विद्यार्थी भी यह समारोह में मनाने के लिए पहुंचे, जबकि बाकी विद्यार्थियों को ऑनलाइन के जरिए जोड़ा गया। ताकि लाॅकडाउन की वजह से घरों में कैद विद्यार्थी भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।

प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि भगत सिंह की सोच और विचारधारा को अपनाया जाए। नौजवान वर्ग को इस दिवस का प्रण लेना चाहिए। ताकि वे भी देश भगतों की तरफ से देखे उज्जवल भारत के सपनों का साकार करने में अपना योगदान डाल सकें। विभाग की मुखी डॉ. सुमन चोपड़ा ने विद्यार्थियों को देश सेवा में योगदान डालने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इन देश भक्तों की शहादत की बदौलत ही हम आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। अगर इन बलिदानियों में देश प्रेम की भावना नहीं होती तो हम आज भी गुलाम ही होते। हमारी हर सांस देश भक्तों की कर्जदार है इसलिए उनकी शहादत को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। बीए भाग एक के विद्यार्थियों ने शहीद ए आजम की सोच को दर्शाते पोस्टर बनाए।

chat bot
आपका साथी