जालंधर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत के मामले में केस दर्ज, पुलिस ने कार का नंबर किया ट्रेस

जालंधर में बीते सोमवार रीगल सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:43 PM (IST)
जालंधर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत के मामले में केस दर्ज, पुलिस ने कार का नंबर किया ट्रेस
जालंधर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात को नामजद किया है।

जागरण संवाददाता जालंधर। जालंधर में बीते सोमवार कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते रीगल सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में मामले की जांच के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार का नंबर ट्रेस करने के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में बर्डिंग निवासी कुणाल कुमार पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी मां राजदुलारी 55 लोगों के घरों में काम किया करती थी और सोमवार को बस रोज की तरह करीब 9 बजे अपने काम पर जा रही थी।

इस दौरान उनका बेटा भी उनके पीछे-पीछे अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार ग्रे कलर की आल्टो कार ने टक्कर मार दी और वड़िंग गांव की तरफ फरार हो गया। आनन-फानन में घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है और मामले में केस दर्ज करते हुए कार चालक की तलाश करनी शुरू कर दी है। मामले को लेकर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्दी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल की चेयरपर्सन व उनके बेटे पर दहेज उत्पीड़न का केस

महिला थाना पुलिस ने जीटीबी नगर में रहने वाली न्यू सेंट सोल्जर स्कूल की चेयरपर्सन सुषमा हांडा और बेटे पियूष हांडा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। सुषमा हांडा की बहु रूपाली हांडा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 2015 में पियूष हांडा से हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए तंग परेशान किया जाने लगा और उससे मारपीट भी की जाती थी। महिला थाना पुलिस की एएसआइ पल¨वदर सिंह ने जांच के बाद सुषमा हांडा व उसके बेटे पियूष हांडा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ पल¨वदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी