महिला से अश्लील बातें करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने फोन पर महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:11 PM (IST)
महिला से अश्लील बातें करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
महिला से अश्लील बातें करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, जालंधर

पुलिस ने फोन पर महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जालंधर की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका पति विदेश में नौकरी करता है और उसका बेटा कपूरथला में रहता है। इसके चलते वह घर पर अकेली रहती है और हेल्थ केयर का सामान बेचने का काम करती हैं। अपने काम के दौरान लांबड़ा थाना क्षेत्र के नहला गांव के मुख्तियार सिंह को उसका नंबर मिल गया। इसके बाद मुख्तियार ने महिला को फोन कर अश्लील बातें करनी शुरू कर दी और महिला का नंबर अपने दोस्तों को भी बांट दिया। इसके बाद से लोग उसके नंबर पर काल कर उनसे अश्लील बातें करने लगे। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपित ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। हालांकि पीड़िता की मानें तो आरोपित उसे कुछ दिन पहले भी ऐसे ही परेशान किया था, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की थी। थाने में राजीनामा होने के बाद आरोपितों ने फोन करना बंद कर दिया था। इसके बाद बीते दो महीनों से आरोपित महिला को लगातार फोन कर अश्लील बातें कर रहा था।

chat bot
आपका साथी