गांव गाखला में क‌र्फ्यू के दौरान पंच के घर पर फायरिग, कांग्रेस सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

लांबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाखला में बीती शनिवार रात पंच के घर हुई छह राउंड फायरिग से दहशत का माहौल बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:22 PM (IST)
गांव गाखला में क‌र्फ्यू के दौरान पंच के घर पर फायरिग, कांग्रेस सरपंच के खिलाफ केस दर्ज
गांव गाखला में क‌र्फ्यू के दौरान पंच के घर पर फायरिग, कांग्रेस सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, लांबड़ा

लांबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाखला में बीती शनिवार रात पंच के घर हुई छह राउंड फायरिग से दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सीआइए स्टाफ और पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से गोलियों की खोल भी बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपित कांग्रेस सरपंच सुखवंत सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपित सरपंच फरार है।

पीड़ित पंच जसवीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच सुखवंत सिंह सुक्खा से उनकी पुरानी रंजिश है। बीती शनिवार रात करीब 11.30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान सरपंच सुखवंत सिंह अपने एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी