अंगुराल भाइयों पर दर्ज केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

अवैध शराब फैक्ट्री मामले में अंगुराल भाइयों पर दर्ज केस में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:59 PM (IST)
अंगुराल भाइयों पर दर्ज केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी
अंगुराल भाइयों पर दर्ज केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

जागरण संवाददाता, जालंधर

बीते दिनों महानगर के अलग-अलग इलाकों में चंडीगढ़ से आई एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम द्वारा भाजपा नेता शीतल व राजन अंगुराल की फैक्ट्री पर छापामारी के मामले में पुलिस ने अंगुराल भाइयों पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इससे पहले शीतल अंगुराल ने एससी कमीशन की तरफ से जालंधर पुलिस को नोटिस जारी करवाते हुए मामले की गहनता से जांच करने की मांग की थी। पुलिस की जांच में यह दावा किया गया है कि छापामारी के दौरान पकड़े गए निखिल नाम के एक युवक ने पूछताछ में बताया कि सैनिटाइजर फैक्ट्री के बहाने शराब की फैक्ट्री ही लगाई जानी थी। पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि उक्त फैक्ट्री में नकली शराब बनाकर लोगों को बेची जानी थी। इसके लिए बिना परमिशन लिए फैक्ट्री में मशीनें लगवाकर काम चालू होना था। इससे संबंधित खाली बोतलें और ढक्कन भी खरीदे जा चुके थे, जिन्हें टीम ने मौके से बरामद कर लिए थे।

chat bot
आपका साथी