बठिंडा में मारपीट के विभिन्न मामलों में 9 लोगों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

बठिंडा के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 02:41 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 02:41 PM (IST)
बठिंडा में मारपीट के विभिन्न मामलों में 9 लोगों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
बठिंडा पुलिस ने मारपीट के विभन्न मामलों में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना सिटी रामपुरा की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव बाछोआना की परमजीत कौर ने बताया कि घरेलू झगड़े की रंजिश में उसके पति व देवर ने रामपुरा में आकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति गुरदीप सिंह व देवर कुलदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक थानेदार देसपाल सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा थाना नथाना की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव लहरा मोहब्बत के गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव लहरा मोहब्बत के विक्की सिंह का कुछ समय पहले उसकी माता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसकी रंजिश में विक्की सिंह ने अपने साथियों के मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव लहरा मोहब्बत के बलजिंदर सिंह, संजू, मुखी सिंह, विक्की सिंह, बूटा सिंह व हैप्पी सिंह के अलावा गांव कोटड़ा कोड़ियां वाला के जसप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक थानेदार चमकौर सिंह कर रहे हैं। जबकि उक्त दोनों ही मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है।

पीटर रेहड़े की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गांव गुरुके के पास एक बाइक और पीटर रेहड़े की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने थाना संगत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर घटनास्थल का जायजा जिया और सहारा टीम की मदद से मृतक जगसीर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी गांव पक्के कला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब¨ठडा पहुंचाया। वहीं पुलिस ने पीटर रेहड़े को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Navjot Singh Sidhu Resignation: विधायक बावा हैनरी भी सिद्धू के घर पहुंचे, मनाने की कोशिशें जारी

chat bot
आपका साथी