तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सामने आया बेअदबी का मामला, पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया केस

सोमवार सुबह सुबह 4.30 बजे जब श्री केसगढ़ साहिब में पावन स्वरूपों का प्रकाश किया जाना था उससे पहले दरबार साहिब एक व्यक्ति ने बीड़ी पीनी शुरू कर दी। धुआं होने पर बीड़ी उस जगह फेंक दी जहां ग्रंथी सिंह बैठते हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 01:50 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 01:50 PM (IST)
तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सामने आया बेअदबी का मामला, पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया केस
आरोपित लुधियाना के मेहराज नगर का बताया जा रहा है। सांकेतिक चित्र।

जासं, रूपनगर/आनंदपुर साहिब। सोमवार सुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दरबार साहिब में एक व्यक्ति की ओर से बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति ने सुबह 4.30 बजे बीड़ी पीकर बेअदबी की है। एसएसपी रूपनगर की ओर से दी जानकारी के अनुसार सुबह जब तक श्री केसगढ़ साहिब में पावन स्वरूपों का प्रकाश किया जाना था, उससे पहले दरबार साहिब एक व्यक्ति ने बीड़ी पीनी शुरू कर दी। धुआं होने पर बीड़ी उस जगह फेंक दी जहां ग्रंथी सिंह बैठते हैं। तभी सेवादारों की नजर उस पर पड़ी। वे तुरंत उसे वहां से उठाकर नीचे ले गए और पुलिक को मामले की सूचना दी। पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित की पहचान उजागर नहीं की है। 

दूसरी ओर, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने घटना के लिए कसूरवार व्यक्ति को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है। आरोपित लुधियाना के मेहराज नगर का बताया जा रहा है।

700 ग्राम चरस समेत दो व्यक्ति काबू

जासं, रूपनगर। घनौली पुलिस चौकी के एएसआइ कुलविंदर सिंह, रजिंदर सिंह और हवलदार सुखविंदर सिंह ने दो व्यक्तियों को 700 ग्राम चरस समेत काबू किया है। घनौली चौकी इंचार्ज एएसआइ केवल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो उनको गुक्रत सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी पर नशीली वस्तु ले कर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने घनौली नहर की पटड़ी के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान भरतगढ़ की ओर से एक एक्टिव को रोक कर तलाशी ली। उसमें से 700 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित स्कूटी चालक बंटी अरोड़ा पुला शाम लाल और स्कूटी सवार नौजवान अजय कुमार पुला राकेश कुमार दोनो निवासी नाभा जिला पटियाला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी