जंडूसिघा चौकी इंचार्ज पर करप्शन एक्ट का मामला भी हुआ दर्ज

जंडूसिघा चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह और सिपाही हरदीप सिंह पर विजिलेंस ने करप्शन एक्ट का मामला भी दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:25 PM (IST)
जंडूसिघा चौकी इंचार्ज पर करप्शन एक्ट का मामला भी हुआ दर्ज
जंडूसिघा चौकी इंचार्ज पर करप्शन एक्ट का मामला भी हुआ दर्ज

संवाद सहयोगी, जालंधर

जंडूसिघा चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह और सिपाही हरदीप सिंह पर विजिलेंस ब्यूरो ने करप्शन एक्ट का मामला भी दर्ज कर लिया है। इससे पहले दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में सुखदेव सिंह जमानत ले चुका है। जमानत लेने के बाद वो गायब हो गया है। विजिलेंस टीम करप्शन एक्ट में उसकी व सिपाही हरदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। बीते दिनों शेखे गांव स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र से नशा छोड़ने की दवाई लेकर लौट रहे युवक को जंडूसिघा चौकी के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने जबरन उठवा लिया। चौकी में ले जाकर उससे 60 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। युवक ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को कर दी।

डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों हरमनजीत ने उनको शिकायत दी थी के वह ड्राइवर का काम करता है। कुछ साल पहले वह नशे का आदी हो गया, लेकिन बाद में नशा छोड़ दिया। 10 नवंबर को वह अपनी दवाई लेकर मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। गांव कोटला में दो गाड़ियों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी आए। उन्होंने उसका मोबाइल और बाइक छीन ली और गाड़ी में जबरदस्ती बिठाकर जंडूसिघा चौकी में ले गए। इसके बाद उसे पुलिस कर्मचारी हरदीप सिंह चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह के पास ले गया। वहां पर उससे 60 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। जब उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो उसे बुरी तरह से पीटा गया।

chat bot
आपका साथी