विवाहिता से छेड़खानी के मामले में ससुर, बहनोई समेत पांच पर केस दर्ज

थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में विवाहिता से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने ससुर बहनोई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:50 PM (IST)
विवाहिता से छेड़खानी के मामले में ससुर, बहनोई समेत पांच पर केस दर्ज
विवाहिता से छेड़खानी के मामले में ससुर, बहनोई समेत पांच पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, जालंधर

थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में विवाहिता से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित मौके से फरार बताए जा रहे हैं। थाना पांच के एसएचओ रविदर कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बीती मंगलवार को बस्ती बावा खेल इलाके के तेजमोहन नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हो रही छेड़खानी की वीडियो बनाकर अपने भाइयों को भेजा था। उसने आरोप लगाया था कि बीती मंगलवार को उसके ससुर ने शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की थी। इसका विरोध करने पर उसे घर से निकाल देने की धमकी दी जा रही थी। इसके साथ ही महिला ने अपने बहनोई और ससुराल वालों पर मारपीट समेत कई आरोप लगाए थे। मामला थाने पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुर अनिल कुमार, सन्नी चावला, रीना, प्रिया और रिचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी